कर्नाटक के पशुपालन मंत्री टी वेंकटेश ने 3 जून को ये कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भैंस और बैल काटे जा सकते हैं तो गाय का वध क्यों नहीं किया जा सकता. मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए वेंकटेश ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद कर्नाटक पशुवध रोकथाम और पशु संरक्षण अधिनियम को वापस लेने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. वेंकटेश ने साफ किया कि राज्य में गौशालाओं के प्रबंधन के लिए धन की कमी है.