अनिल सिंघवी ने कहा कि 25 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश वाले विदेशी निवेशकों को ज्यादा डिस्क्लोजर देने होंगे. जितना ज्यादा निवेश, सेबी के पास उतनी ज्यादा जानकारी देनी जरूरी है. अनिल सिंघवी का कहना है कि इस कदम से ज्यादा अमाउंट वाले विदेशी निवेशकों के पीछे कौन है, किन संस्थाओं का निवेश है, उन पर ज्यादा नजर रखनी पड़ेगी.
SEBI की सख्ती! बाहर से आने वाले निवेश पर बढ़ाएगी कंट्रोल, निगरानी रखने के लिए जारी किया कंसल्टेशन पेपर, जानिए क्यों?
May 30, 2023
0
SEBI Consultation Paper On FPI: सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हाल ही में एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया. इस पेपर में सेबी इंडिया (SEBI India) ने विदेश से आने वाले पैसों पर भी कंट्रोल बढ़ाने की बात कही. सेबी ने जो कंसल्टेशन पेपर जारी किया है, उसमें ज़ी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी को कुछ बातें काफी अहम लगी हैं. अनिल सिंघवी (Anil Singhvi) ने कहा कि अब विदेशी निवेशकों को भी लोकल फंड्स की तरह वर्गीकृत किया जाएगा. अनिल सिंघवी ने बताया कि जैसे घरेलू निवेशकों की लिस्ट है, जिसमें हाई रिस्क, मीडियम रिस्क और लो रिस्क जैसी कैटेगरी होती है, ठीक वैसे ही विदेशी निवेशकों के साथ किया जाएगा. सेबी ने जो कंसल्टेशन पेपर जारी किया है, उसमें अनिल सिंघवी ने कुछ चुनिंदा मुद्दों को चर्चा के लिए चुना है.